फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्रों को ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलाही में बुधवार को यातायात नियमों की जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग, आरटीए विभाग व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। आरटीए इंस्पेक्टर जोगेंद्र ढुल व ट्रैफिक कोऑर्डिनेटर उपनिरीक्षक शेर सिंह ने छात्रों से अपील की कि ट्रैफिक नियमों के बारे में सभी अपने परिवार व अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, सीट बेल्ट का प्रयोग करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, अपने वाहन के इंडिकेटर और लाइट चालू हालत में होने चाहिए और अपने वाहन को गति सीमा में ही चलाएं। स्वास्थ्य विभाग से कृष्ण दत्त एसीएमओ ने कैशलेस स्कीम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के दौरान पहले सात दिन तक डेढ़ लाख तक का खर्च सरकार की ओर से उठाया जाएगा। किसी भी घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, शीशपाल जांगड़ा और रोशन लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें