फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्राओं को साइबर ठगी से बचने और 112 एप के इस्तेमाल की दी जानकारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देती एसपीओ अमिता।स
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं के लिए साइबर अपराध से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विशेष पुलिस अधिकारी अमिता ने छात्राओं को सामाजिक माध्यम के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी से बचने और हरियाणा पुलिस की 112 आपातकालीन सेवा के बारे में भी बताया। अमिता ने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी। बताया गया कि 112 ऐप से आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता मिलती है। ट्रिप मॉनिटरिंग ऐप की सुविधा भी छात्राओं को बताई गई। महिला कांस्टेबल हरजीत कौर ने 112 ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया समझायी। उन्होंने साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने को कहा। प्राचार्य सुमन बाला ने पुलिस विभाग का आभार जताया और छात्राओं से यह जानकारी दूसरों तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें