फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने बताए प्लास्टिक के नुकसान

Wed, 03 May 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरगट जट्टान में सीबीएसई से संबद्ध बीट प्लास्टिक प्रदूषण गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का आयोजन कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया। विद्यार्थियों ने बीट प्लास्टिक प्रदूषण विषय पर निबंध लिखना था। इस गतिविधि में 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रधानाचार्य रोबिन कुमार ने बताया कि स्कूल में सीबीएससी की तरफ से इस गतिविधि का आयोजन करवाने का उद्देश्य बच्चों को प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूक करना है। भारत सरकार की तरफ से सिंगल प्लास्टिक मुक्त भारत का अभियान भी चलाया जा रहा है । राष्ट्रीय स्तर पर अभियान के संचालन का मूल उद्देश्य देश के सभी नागरिकों, शहरी या ग्रामीण सभी क्षेत्रों में प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति लोगों में जागरूकता को बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक सोहन लाल सैनी ने बच्चों की इस गतिविधि को सराहा और कहा कि कचरे का निपटान एक गंभीर चिंता का विषय है। सिंगल यूज प्लास्टिक का एकीकरण व पृथक्कीरण की योजना आदि बिंदुओं को ध्यान में रखकर हम गंदगी मुक्त भारत का निर्माण करके हम सभी स्वस्थ और सभी भी प्रकार के संक्रमण से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से प्लास्टिक प्रदूषण को पूरे देश से मुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें