फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि के रसायन विभाग में दाखिले के लिए विद्यार्थी 15 तक करें आवेदन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रो. ज्ञान प्रकाश दुबे।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में विद्यार्थी 15 जून तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रसायन विभाग में एमएससी करने के पश्चात फार्मास्यूटिकल्स, इंडियन ऑयल, ओएनजीसी, सिपला, एनपीएल और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र में विद्यार्थी कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. ज्ञान प्रकाश दुबे ने बताया कि रसायन विज्ञान विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित विभागों में से एक है। इस विभाग की स्थापना 1961 में हुई थी, जिसमें प्रो. एसएम मुखर्जी, एफएनए विभाग के पहले प्रमुख थे। विभाग की एमएससी रसायन शास्त्र पाठ्यक्रम में 140 छात्र हर वर्ष दाखिला लेते हैं। छात्रों के लिए बेहतरीन प्रयोगशालाओं की सुविधा उपलब्ध है। अनुसंधान के क्षेत्र में विद्यार्थी औषधीय रसायन विज्ञान, सॉल्यूशन थर्मोडायनामिक्स, नैनो टेक्नोलॉजी, ग्रीन रसायन विज्ञान, पॉलिमर रसायन विज्ञान, सुपर-कैपेसिटर, हेटेरोसाइक्लिक रसायन विज्ञान व कंप्यूटेशनल रसायन विज्ञान के क्षेत्र में शोध कर सकते हैं। विभाग में चार अलग-अलग विषयों की विशेषज्ञताएं चल रही हैं, जिसमें कार्बनिक रसायन विज्ञान, भौतिक रसायन विज्ञान, अकार्बनिक रसायन विज्ञान और एसएफएस योजना के तहत फार्मास्युटिकल रसायन विज्ञान शामिल है। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि रसायन के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी रसायन शास्त्र विभाग में एमएससी की 140 सीटों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें