संवाद न्यूज एजेंसी,
बराड़ा। रोटरी क्लब बराड़ा की ओर से एक निजी स्कूल में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने करीब 220 विद्यार्थियों के दांतों का परीक्षण किया और उन्हें मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टर साइमा अली के नेतृत्व में आई मेडिकल टीम ने बच्चों को दांतों की सही सफाई, ब्रश करने की तकनीक और खान-पान से जुड़ी सावधानियों के बारे में उपयोगी सुझाव दिए।
उन्होंने कहा कि नियमित ब्रश करना और मीठी चीजों का सीमित सेवन करना दांतों को स्वस्थ रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। रोटरी क्लब बराड़ा अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और क्लब समाज हित में निरंतर ऐसे कार्यक्रम करता रहेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब बराड़ा के सदस्य राजकुमार सांगवान, दिलप्रीत सिंह, पूर्ण चंद छाबड़ा, चिरंजीव सिंह, साहिल वर्मा, गुणविंद्र सिंह, गुरदीप सिंह और निवेदिता भारद्वाज सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।