फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आईटीआई दाखिले में फंसे विद्यार्थी संस्थान चुनने का नहीं खुल रहा विकल्प

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आईटीआई लोगो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले की सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन प्रक्रिया छात्रों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। 30 जून आवेदन की अंतिम तिथि है, लेकिन पोर्टल पर अभ्यर्थियों को केवल पंजीकरण का विकल्प मिल रहा है।
विज्ञापन

ट्रेड और संस्थान की प्राथमिकता भरने का विकल्प नहीं खुलने से छात्र असमंजस की स्थिति में हैं।पंजीकरण कर रहे छात्रों का कहना है कि कई बार प्रयास करने के बावजूद ऑनलाइन आवेदन भी पूरा नहीं हो पा रहा।
पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतों के कारण ट्रेड चयन और पसंदीदा आईटीआई का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा। वहीं पंजीकरण में भी लगातार दिक्कतें आ रही हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को साइबर कैफे और आईटीआई के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिले की सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जीआईटीआई कुरुक्षेत्र, जीआईटीआई पिहोवा, महिला जीआईटीआई कुरुक्षेत्र, जीआईटीआई शाहाबाद और महिला जीआईटीआई शाहाबाद में इस साल 26 विभिन्न ट्रेडों में दाखिले किए जाने हैं। इनमें आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें