कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में अंतर सदन अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें निबंध, कहानी और कविता लेखन की श्रेणियों में सभी सदनों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता छात्रों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और अंग्रेजी भाषा पर पकड़ को निखारने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। छात्रों ने विविध विषयों पर सुंदर व भावनात्मक लेख प्रस्तुत किए। निबंधों में सामाजिक विषयों पर गंभीर विचार देखने को मिले, कहानियों में कल्पनाशक्ति की उड़ान थी और कविताओं में भावनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति पाई गई। प्रतिभागियों ने न केवल भाषा कौशल बल्कि अपनी सोच और दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर शर्मा ने कहा कि लेखन एक ऐसी शक्ति है जो विचारों को जन-जन तक पहुंचाती है। प्रधानाचार्य सूबे प्रताप ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें आत्मविश्वासी बनाती हैं। इस मौके पर गतिविधि प्रभारी सुनील आहूजा सहित अन्य सदस्य एवं छात्र मौजूद रहे।