कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में सालाना सांस्कृतिक कार्यक्रम कनफ्लुएंस का आयोजन किया। एससीएसए के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए कला एवं शिल्प प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा पांच से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए अद्भुत पेंटिंग और रेखाचित्र बनाए।
प्रतियोगिता की थीम दिवाली और ज्ञान पर आधारित थी। इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रो. विकास मित्तल और प्रो. मोनिका मित्तल इस गतिविधि के लिए निर्णायक रहे। उन्होंने छात्रों को उनके अद्भुत कार्यों के लिए प्रेरित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. दीक्षित गर्ग और प्रो. प्रतिभा अग्रवाल ने विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। वहीं बच्चों के हुनर को उड़ान देने के लिए बेस्ट ऑफ 2019 का आयोजन किया गया। बच्चों ने अद्भुत नृत्य करके आयोजन को सफल बनाया।