एमएन कॉलेज में पौधरोपण करते मुख्यातिथि डॉ. आनंद कुमार व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
कॉलेज परिसर में चलाया सफाई अभियान
शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि केयू के एनएसएस कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद कुमार ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के माध्यम से व्यक्तिगत विकास, सामाजिक भावना, समाज के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया।
प्रो. सिद्धांत की देखरेख में आयोजित शिविर में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाकर मैदान एवं एनएसएस रूम की सफाई की। स्वयंसेविका कमलजीत कौर ने कविता के माध्यम से एनएसएस का महत्व बताया। इस अवसर पर कॉलेज प्रधान यशपाल वधवा, कृष्ण कुमार, राजेश, अश्वनी आदि मौजूद रहे। संवाद