कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह हिस्सा लेते विद्यार्थी व
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया। विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार (प्रबंधक, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान), विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक पवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष रणधीर वालिया, सदस्य अखिलेश व प्राचार्य नारायण सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य ने कहा कि अनुशासन व नेतृत्व क्षमता जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्रों को आपस में ईर्ष्याभाव से नहीं अपितु स्पर्धाभाव से आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार ने सभी सदनों के छात्र नेताओं को बैज, पट्टियां और ध्वज प्रदान किए व प्रधानाचार्य ने उन्हें विशेष संकल्प सहित शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद ब्रह्मपुत्र सदन, यमुना सदन, रावी सदन और गंगा सदन के कप्तानों ने अपना लघु भाषण प्रस्तुत कर अपने सदन के छात्रों को प्रोत्साहित किया।
सुधीर कुमार ने कहा कि युवा शक्ति ही भारत के आगामी भविष्य की सुदृढ़ नींव है। उनमें समर्पण, अनुशासन और देशभक्ति की भावना का होना अत्यावश्यक है।
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह हिस्सा लेते विद्यार्थी व