फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हॉकी और साइकिलिंग में चमके विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जगत गुरु ब्रह्मानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने हॉकी और साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। संविधान दिवस पर विद्यालय में आयोजित समारोह में तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कक्षा सातवीं की छात्रा परी ने सांसद खेल महोत्सव की हॉकी प्रतियोगिता में जीत हासिल की। इसके अलावा उसने झांसी में आयोजित अस्मिता लीग में भी भाग लिया। साइकिलिंग में हरियाणा राज्य ओपन चैंपियनशिप में कक्षा 11वीं के जतिन ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा दसवीं के लक्की पांचवें स्थान पर रहे। विद्यालय मुखिया जसमेर सिंह और प्रधानाचार्या सविता देवी ने खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें