फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर छात्रों ने किया कीर्तन

Sun, 16 Nov 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। समागम में सजा दीवान और कीर्तन करते विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री गुरु नानक प्रीतम गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, भाई मतीदास, भाई सतीदास और भाई दियाला के 350वें शहीदी दिवस पर गुरमत समागम का आयोजन किया गया। समागम में विद्यार्थियों ने शबद-कीर्तन कर वातावरण को आध्यात्मिक रस में रंग दिया। पंथ प्रख्यात ज्ञानी साहिब सिंह ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की महान और अतुलनीय शहादत के बारे में विद्यार्थियों को बताया। कक्षा सातवीं की सुमनप्रीत कौर ने कविता प्रस्तुत की। कक्षा 11वीं की हर्नूर कौर और 12वीं की सीमा ने अपने जोशपूर्ण व्याख्यानों के माध्यम से गुरु साहिब की शहादत और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्कूल सोसाइटी की पैटर्न तविंदर कौर, सोसाइटी के मीत प्रधान सरदार सुखविंदर सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रबंधक सरदार मोहिंदरजीत सिंह और वरिष्ठ सदस्य डॉ. गुरदीप सिंह हेयर उपस्थित रहे। संवाद

शाहाबाद। समागम में सजा दीवान और कीर्तन करते विद्यार्थी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें