कुरुक्षेत्र। मातृभूमि सेवा मिशन आश्रम की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव एवं क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडे की जयंती पर मंगल पांडे को नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद मंगल पांडे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मातृभूमि शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों क्रांतिकारी मंगल पांडेय के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की।
मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि देश के प्रथम क्रांतिकारी मंगल पांडे ने अपना बलिदान देकर देशवासियों को आजादी की लड़ाई में आगे आने के लिए प्रेरित किया। मंगल पांडे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पहले क्रांतिकारी थे। ब्रिटिश सेना में रहते हुए उन्होंने निडरता से अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसे अंग्रेजों ने दबाने की बहुत कोशिश की, लेकिन देश के प्रत्येक नागरिक के अंदर आग भड़क चुकी थी।
कहा कि मंगल पांडेय ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के सैनिक थे। उन्होंने अकेले अपने दम पर सामने से ब्रिटिश अफसर पर हमला बोल दिया था। इस वजह से उन्हें फांसी हो गई थी। मात्र 30 साल की उम्र में उन्होंने अपने जीवन को देश के नाम समर्पित कर दिया था। क्रांतिकारी अमर शहीद मंगल पांडे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे। इस मौके पर जसवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।