फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रिपु सूदन सिंह गीता विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली स्वच्छता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। हिंदू शिक्षा समिति द्वारा संचालित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त रिपु सूदन सिंह गीता विद्या मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और विद्यार्थियों के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को प्रधानाचार्य पूनम सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पूनम सैनी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान संस्कार स्वच्छता की थीम पर मनाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करना है, जिसमें जन-जन को जागृत करना प्रमुख गतिविधि है। इसी कड़ी में आज रिपु सूदन सिंह गीता विद्या मंदिर द्वारा स्वच्छता अभियान रैली निकाली गई यह रैली विद्यालय से बाबैन के बाजार तक निकाली गई इस रैली का मुख्य संदेश जन जन में स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।










फोटो: 40



कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए हर नागरिक को योगदान देना चाहिए : रोहतास वर्मा



कुरुक्षेत्र। राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र एवं अन्य विद्यालयों द्वारा शेख चिल्ली मकबरे में नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार अनुसार विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वच्छता अभियान में भाग लिया गया। इस अभियान मे शहर को 18 जोन में विभाजित किया। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा द्वारा सभी छात्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन




इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी इंदु कौशिक और प्राचार्य सचिंद्रा कोड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र उपस्थित रहे। एनसीसी अधिकारी राजेंद्र कुमार, एनएसएस प्रभारी बंशी लाल और सुमन सैनी ने छात्रों के साथ रैली में भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें