फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुकुल खरकाली के विद्यार्थियों ने मल्लखंभ में दर्शाई प्रतिभा

विज्ञापन
लाडवा। गुरुकुल खरकाली में प्रतिभा दर्शाते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। गुरुकुल खरकाली में गुरुकुल का पांचवां वार्षिक उत्सव नवक्षतिज कार्यक्रम शनिवार को गुरुकुल में धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। रादौर के नायब तहसीलदार अनिल कुमार विशेष रूप से पहुंचे। चेयरमैन डाॅ. अमन पंजेटा एवं डाॅ. मनीष वर्मा ने विचार रखे। विद्यार्थियों ने योगा, दंड बैठक, मलखंभ, पिरामिड, लाठी चलाना, पहलगाम घटना को लेकर देशभक्ति पर प्रस्तुति, देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों एवं पंजाबी भंगड़े पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। अनुशासन बनाए रखते हुए मार्च पास्ट किया और आगंतुकों ने सलामी ली।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने कहा कि गुरुकुल के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। गुरुकुल खरकाली में पढ़ने-लिखने वाला बच्चा संस्कारवान होगा। गुरुकुलों में शिक्षा देने की देश में पुरातन संस्कृति रही है। वर्तमान समय में भी गुरुकुल शिक्षा की ओर रुझान बढ़ रहा है। बच्चों को भारतीय सभ्यता के अनुसार अनुशासन में रहकर शिक्षा प्रदान की जा रही है। पुरस्कार वितरण समारोह के साथ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सतीश सांगवान, रणधीर पंजेटा, आशा चौधरी, डाॅ. अमन पंजेटा, अमित पंजेटा, अमित सैनी, कुलविंदर खैरा और मीनाक्षी छाबड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें