फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनीमिया मुक्त हरियाणा के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्याति​थि विनय गांधी को स्मृति चिह्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल में एनीमिया मुक्त हरियाणा के तहत छात्राओं के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियाें में आयरन की कमी और इसके प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। एनीमिया उत्तर भारत के समन्वयक विनय गांधी ने लड़कियों को आयरन की कमी के कारणों और इससे निपटने के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयरन की कमी एक सामान्य समस्या है, जो विशेषकर लड़कियों में देखी जाती है। इसके परिणामस्वरूप थकान, कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। आयरन की कमी से निपटने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए और आहार में ताजे फल, सब्जियां, बादाम, काजू और अखरोट शामिल करने के लिए कहा।
विज्ञापन


पर्याप्त मात्रा में पानी और फलों का सेवन करना भी आयरन की कमी से बचने में मदद कर सकता है। हमें आयरन का सेवन करते समय दूध और उससे बनी वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो आयरन के अवशोषण में बाधा डाल सकता है। आयरन की कमी से संबंधित समस्याएं हैं, तो उन्हें तुरंत चिकित्सा सलाह लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य रीटा गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लड़कियों के लिए बहुत उपयोगी होगी। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करेगी। लड़कियों ने सुझावों को ध्यान से सुना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें