कुरुक्षेत्र। राजकीय प्राथमिक पाठशाला अमरगढ़ मझाड़ा में शुक्रवार को मैथ गार्डन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। ब्लॉक समिति के प्रधान विक्रम सिंह चीमा ने विधिवत रूप से मैथ गार्डन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को आकर्षक रूप से सजाया गया और बच्चों के लिए विशेष शैक्षणिक वातावरण तैयार किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल गतिविधियां तथा गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संवाद