फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रवेश परीक्षा खत्म करने के विरोध में दीवार फांदकर अंदर घुसे छात्र

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल को ज्ञापन सौंपते छात्र। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सोमवार दोपहर विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े करीब 50 छात्र वीसी कार्यालय की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। विश्वविद्यालय परिसर के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले वीसी कार्यालय में इस तरह छात्रों के प्रवेश के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन

छात्र संगठन दाखिलों में प्रवेश परीक्षा खत्म कर मेरिट के आधार पर दाखिले देने के फैसले के विरोध में ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। दोपहर करीब 12 बजे छात्र वीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष प्रवेश परीक्षा बंद कर केवल मेरिट आधारित दाखिलों का निर्णय लिया है जिससे ग्रामीण और सामान्य पृष्ठभूमि के छात्रों के साथ अन्याय होगा।
मामले को शांत कराने के लिए चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर डॉ. आनंद छात्रों से मिलने पहुंचे लेकिन छात्रों ने उन्हें ज्ञापन देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद छात्र वीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और कुलपति से मिलने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल वहां पहुंचे लेकिन वे सीधे अपने कार्यालय में चले गए। इस दौरान छात्रों का गुस्सा बढ़ गया और कई छात्र वीसी कार्यालय की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। करीब आधे घंटे बाद कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल छात्रों से मिलने पहुंचे। छात्रों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर प्रवेश परीक्षा बहाल करने की मांग रखी।

कुरुक्षेत्र। कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल को ज्ञापन सौंपते छात्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल को ज्ञापन सौंपते छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें