कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों को जानकारी देती हुई आचार्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। साइबर अपराध की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए बालिकाओं को इसके संबंध में सचेत करते हुए प्रार्थना सभा में आचार्य वैशाली ने इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फ्रॉड अलग-अलग तरीके से किया जा रहा है, जिसमें फर्जी फोन कॉल, स्क्रीन शेयरिंग, वीडियो कॉल फ्रॉड, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट फॉर इत्यादि अनेक तरीकों से बड़े-बड़े स्कैम को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे हम सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि किस तरह बालिकाएं सभी एप्लीकेशंस का जागरूकता पूर्ण ढंग से उपयोग करते हुए किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बच सकती है।