कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को दो शिक्षक सहित छह गैर-शिक्षक कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय के उत्थान में शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों का अहम योगदान है। सेवानिवृत्त होने वालों इलेक्ट्रॉनिक साइंस विभाग के सीनियर प्रो. डॉ. अनिल वोहरा, आईटीटीआर से प्रो. अमीषा सिंह, निर्माण शाखा से हैड ड्राफ्ट्समैन अशोक कुमार, गोपनीय शाखा से सहायक संत कुमार व सहायक पोपिन्द्र सिंह, स्थापना शाखा नॉन-टीचिंग से स्टेनो टाइपिस्ट सुशीला देवी, कुलपति कार्यालय से दफ्तरी लीलाधर व यूनिवर्सिटी प्रेस से दफ्तरी रेखा रानी शामिल हैं। इस मौके पर प्रो. मुकेश कुमार, प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. अनिता दुआ, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, कुटा प्रधान प्रो. दलीप कुमार, कुलपति के ओएसडी पवन रोहिला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।