कुरुक्षेत्र/पिहोवा। डीएवी कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से वाणिज्य मेले का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यर्न बाय लर्न के तहत आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने घर की बनी वस्तुओं को बेचकर कमाई की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवसाय संबंधी जानकारी देना रहा। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों की ओर कॉलेज परिसर में खेल, खाने-पीने और विभिन्न तरह की वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए। विभाग की अध्यक्ष प्रो. दीपिका ने बताया कि विभाग की ओर से कुल 11 स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर 50 से ज्यादा विद्यार्थियों ने खुद ही पकवान और वस्तुएं बनाकर प्रदर्शित किया था। विद्यार्थियों ने सभी वस्तुएं यू-ट्यूब से देखकर बनाईं, जिसके लिए उनकी 11 अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। उन्होंने स्टॉल की जानकारी देने के लिए अपने-अपने क्यूआर कोड भी लगाए हुए थे। साथ ही डिजिटल भुगतान की भी व्यवस्था की गई थी।
बताया कि स्टॉल एक पर नवप्रीत और कोमल ने हेयर अस्सेरी, स्टॉल दो पर तनु, सेजल, अभिनव व अभय ने मोमोज और चॉकलेट बॉल, स्टॉल तीन पर रामरतन, अमन, दक्ष, रुबांस व रोहित ने आइसक्रीम, गुलाब जामुन, कई तरह के शेक कोल्ड कॉफी, स्वीट कॉर्न, स्टॉल चार पर सलोनी, कोमल, निशा, विलाशा और अमन ने केक, पेस्टी, मोजिटो, स्टॉल पांच पर खुशी, कोमल, ईशा, रितु और सुमन ने भेलपुरी और गोलगप्पे रखे हुए थे। इसी तरह मोहिका, सिमरन, लवजीत, सिमरनजीत व स्मृति ने लस्सी और पास्ता का स्टॉल, मानव पुरी, चंद्रमोहन वर्मा, हर्षित, ऋषभ, चाहत, जैसमीन व लवप्रीत ने मैगी, कटलेट, शेक, डोरिटो चाट, छाया व राजेश्वरी ने भेलपुरी, गोलगप्पे व छोले चाट, अमनप्रीत, तानिया, मुस्कान व नेहा ने सरप्राइज गिफ्ट का स्टॉल लगाया हुआ था, जिसमें फ्लिप दा बोतल, फ्लो दा बॉल और ब्लो बैलून तीन प्रकार के खेल थे। इन खेल में जीतने वाले को उपहार दिया जा रहा था।
वहीं कोमल, नेहा, प्रीति, काजल व निर्मल ने दही भल्ले का स्टॉल और जतिन, तनुज, अंशु, मोनिका, सोनिया, ईश, लोकसी व प्रीती ने सैंडविच, बर्गर, पेटीज और पानी पुरी का स्टॉल लगाया हुआ था। बताया कि इस कार्यक्रम में गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल के पूर्व प्राचार्य डॉ. मेजर सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में बाबू अनंत राम जनता कॉलेज, कौल से डॉ. प्रेरणा, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. अनुज कुमार, हिंदी विभाग से डॉ. सुमन सिरोही, विज्ञान विभाग से प्रो. दीप किरण रहे। इसमें स्टॉल 11 की टीम प्रथम, चार की द्वितीय व सात की तृतीय स्थान पर रही, जबकि तीन, पांच और नौ को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डॉ. सुमन सिरोही, डॉ. अनुज कुमार, डाॅ. नेहा, प्रो. राखी, डॉ. कमलप्रीत सहित अन्य मौजूद रहे।