फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर छात्रों ने दिखाई एकता की मिसाल

Sat, 22 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेते भाजपा नेता सुभाष कलसाना व अन्य सदस्य। स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद मारकंडा में एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब की ओर से मेरा युवा भारत, मेरा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, केंद्र सरकार तथा जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र के सहयोग से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक पदयात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुभाष कलसाना रहें तथा अध्यक्षता रवींद्र सांगवान ने की।
विज्ञापन


कैप्टन डॉ. ज्योति शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन, उनके विचारों और पदयात्रा के उद्देश्य पर विस्तृत और प्रेरक जानकारी दी। इसके बाद उपनिदेशक सुरमयी ने मेरा युवा भारत, मेरा युवा कार्यक्रम तथा पदयात्रा के उद्देश्य को स्पष्ट किया। कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा। छात्राओं ने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की लोक-संस्कृति के रंगों से उपस्थितजन को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुभाष कलसाना ने कहा कि वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता और समर्पण का आदर्श है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर कार्य करने और समाज में सम्मान बनाए रखने की प्रेरणा दी। इस मौके पर उपनिदेशक सुरमयी, प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य महेंद्र कंसल, अशोक बंसल, प्राचार्या डॉ. आरती त्रेहन, भाजपा नेता रवींद्र सांगवान, भाजपा प्रधान दीपू जैन, ब्लॉक अधिकारी बीजेंद्र, अमित शर्मा, पंकज गौड़ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सम्मान और संकल्प के साथ हुई पदयात्रा की शुरुआत
मेरा युवा भारत, मेरा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय केंद्र सरकार और जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र की उपनिदेशक की ओर से प्राचार्या प्रो. आरती त्रेहन, क्लब संयोजिका कैप्टन डॉ. ज्योति शर्मा और राजेश आनंद को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सुभाष कलसाना ने सभी को आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और नशा मुक्त शाहाबाद की प्रतिज्ञा दिलवाई। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और हम सब एक हैं के नारों के बीच छात्र-छात्राएं महाविद्यालय से रवाना होकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद मारकंडा पहुंचे। पदयात्रा में एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब की कुल 59 छात्राओं सहित अन्य विद्यालयों के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेते भाजपा नेता सुभाष कलसाना व अन्य सदस्य। स्वयं- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें