फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेडियो व एआई विषय पर विविध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार व मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में रेडियो व एआई विषय पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थान के एक्टिविटी इंचार्ज और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आबिद अली ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का विकास करना है। प्रतिभागियों ने अंग्रेजी, हिंदी और हरियाणवी भाषाओं का प्रयोग कर बहुभाषिक दक्षता और तकनीकी समझ का परिचय दिया। मीडिया प्रोडक्शन से जुड़ी ऐसी गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। इस अवसर पर रेडियो जॉकी, एड मैड और रेडियो डबिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निर्णायक मंडल की भूमिका एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मधुदीप सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिनव और असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव कुमार ने निभाई। रेडियो जॉकी प्रतियोगिता में बीएमसी द्वितीय वर्ष के हर्ष, प्रार्श्व, अनुशंका, यशविनी, शिवानी शुक्ला, बीएमसी चतुर्थ सेमेस्टर की मानसी, आस्था बिश्नोई, ज्योति, नंदिनी, एमए चतुर्थ सेमेस्टर के अर्जुन सिंह और एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की अंजू ने भाग लिया। एड मैड प्रतियोगिता में मानसी टीम, साक्षी टीम, अर्जुन टीम और नंदिनी टीम ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। वहीं रेडियो डबिंग प्रतियोगिता में बीएएमसी फाइनल सेमेस्टर की अनमोल, एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के तेजवीर, सिमरन और साक्षी ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉ. रोशन मस्ताना, डॉ. प्रदीप कुमार, सचिन वर्मा, राकेश कुमार, अमित जांगड़ा, कंचन शर्मा, राहुल अरोड़ा, सुनीता, प्रीति शर्मा सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें