फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ तालमेल से करें कार्य : राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नशामुक्त अभियान के तहत जिला पुलिस के ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार व ऋषिपाल की टीम बुधवार को कई स्कूलों और फैक्टरियों में पहुंची। टीम ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों को नशा न करने के प्रति प्रेरित किया। टीम ने कहा कि पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। आमजन से अपील कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उप निरीक्षक ने कर्मचारियों व विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलवाई और नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि वो नशे से दूर रहकर अपने परिवार के साथ समय बिताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें