फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कविता और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कविता और भाषण प्रतियोगिता में शामिल हुए विद्यार्थियों के साथ शिक्षक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जगत गुरु ब्रह्मानंद विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने साहित्यिक कविता और भाषण कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सार्थक साहित्य मंच कुरुक्षेत्र की ओर से आयोजित कविता व भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में नौवीं कक्षा के आयुष, आठवीं कक्षा की पामनी और राधिका और सातवीं कक्षा की परी ने भाग लेते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के मुखिया जसमेर ने बताया कि कविता प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, मेहनतकश जीवन और मानवीय मूल्यों जैसे विषयों पर भावपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर आत्मविश्वास और प्रभावशाली शैली में अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन भाषा शैली, प्रस्तुति, विषय-वस्तु और अभिव्यक्ति के आधार पर किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें