फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पतंजलि योग सूत्र कंठपाठ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 16 May 2026 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​गीता निकेतन विद्या मंदिर में विद्या​र्थियों के साथ प्रबंधक, सदस्य एवं ​शिक्षक। स्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा योग आयोग एवं विश्ववारा कन्या गुरुकुल रुड़की रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में श्री गीता ज्ञान संस्थानम में पतंजलि योगसूत्र के कंठस्थ, शुद्ध उच्चारण एवं पाठ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें प्रांत के विभिन्न गुरुकुलों से 60 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को पतंजलि योगदर्शन के सभी 195 योग सूत्र अनुक्रम और विपरीत क्रम में कंठस्थ थे।
विज्ञापन

हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ जयदीप आर्य के मार्गदर्शन में पतंजलि योग समिति के प्रांतीय प्रभारी ईश कुमार आर्य ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि की भूमिका साहित्य अकादमी संस्कृत प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो सीडीएस कौशल ने निभाई। संस्कृत सेवा एवं वैदिक वांग्य के लिए पदमश्री से सम्मानित विदुषी आचार्या सुकामा ने प्रतियोगिता में हरियाणा योग आयोग के साथ संयोजक की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ऋषियों की संस्कृति है। विद्यार्थी योग युक्त होकर ऋषि परंपरा का सफलता से पालन कर सकते हैं।
अध्यक्ष डॉ जयदीप आर्य ने कहा कि योग पाठ्यक्रम के तहत बच्चे गीता श्लोक भी पढ़ेंगे और योग सूत्रों का भी अध्ययन करेंगे। एक वर्ष में गीता, आर्य उद्देश्य वर्णमाला, गौ करुणा विधि एवं वैदिक ज्ञान विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता इत्यादि कराई। प्रतियोगिता का आयोजन चार वर्गों में हुआ। कनिष्ठ वर्ग छात्राओं में वंशिका, आदम्या, इशिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, जबकि नंदिनी एवं सिद्धि ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग छात्राओं में साक्षी, सोनाक्षी, हिमांशी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही। दिव्य और दिव्यांशी ने सांत्वना पुरस्कार ग्रहण किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग छात्रों में वंश, रोशन एवं शिवम क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को योग आयोग की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अतिथियों को औषधीय पौधे वितरित किए। इस अवसर पर प्रो रामचंद्र, डॉ जितेंद्र चौधरी, डॉ प्रमोद, डॉ नवीन कौशिक, आचार्य सत्यप्रकाश, डॉ राजकुमार, डॉ मनीष कुकरेजा, डॉ जागीर सिंह, गुलशन ग्रोवर, डॉ निरुपमा भट्टी, आचार्य राममेहर शास्त्री एवं मोनिका, निशा और नीरज सहित आयुष योग सहायक एवं यूथ रेडक्रॉस के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें