फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टॉफी बांटकर छात्रों ने मनाई खुशी, ब्रेकिंग न्यूज वाले बैनर बने आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में छात्र संगठनों ने मेलोडी टॉफी बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान छात्रों के हाथों में ब्रेकिंग न्यूज… धर्मेंद्र प्रधान लेंगे सीजेपी की सदस्यता लिखे बैनर आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शन के दौरान छात्र नारेबाजी करते नजर आए। छात्र नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर मेलोडी का जिक्र करते हैं, इसलिए प्रतीकात्मक रूप से मेलोडी टॉफी बांटकर खुशी व्यक्त की गई।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), एएसएपी और अन्य छात्र संगठनों ने विद्यार्थियों के बीच मेलोडी टॉफी और लड्डू वितरित किए। एसएफआई के राज्य अध्यक्ष अक्षय माहला ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की एकजुटता और लंबे लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है। हालांकि, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक पर रोक और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।

एएसएपी के राज्य उपाध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में छात्रों ने लगातार आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी छात्र हितों और युवाओं के मुद्दों को लेकर संघर्ष आगे और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह छात्र एकता की जीत है, लेकिन संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था की खामियों को दूर करने, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और नई शिक्षा नीति-2020 सहित छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

भारत बराड़ ने कहा कि छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए लगातार आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी छात्र हितों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा, साथ ही हरियाणा में नौकरियों में कथित घोटालों के खिलाफ आवाज उठाने और सीईटी क्वालिफाई युवाओं को हर महीने 9000 रुपये देने के वादे को पूरा करने की मांग भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें