फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि में यूजी, पीजी और डिप्लोमा कोर्स में विद्यार्थी 15 जून तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हैंडबुक ऑफ इंर्फोंमेशन का विमोचन करने के दौरान प्रतियां दिखाते हुए कुलपति सहित अन्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन वीरवार से शुरू हो गए हैं जिसके लिए सत्र 2024-25 के लिए आईयूएमएस पोर्टल का उद्घाटन कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा कमेटी रूम में किया गया। इसी के साथ ऑनलाइन दाखिले से संबंधित हैंडबुक ऑफ इंफोरमेशन-2024 का भी विमोचन किया। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि यूजी एवं इंटीग्रेटेड के 130 और पोस्ट ग्रेजुएट के 63 प्रोग्राम्स के लिए इच्छुक विद्यार्थी आईयूएमएस पोर्टल पर 15 जून 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के लिए विद्यार्थी 28 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि हाल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रदेश की पहली ए-प्लस-प्लस ग्रेड यूनिवर्सिटी बनी है तथा स्वायत्तता प्राप्त विश्वविद्यालयों की श्रेणी में आठवें स्थान पर है। देशभर में सबसे पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभी यूजी प्रोग्राम में सत्र 2022-23 से नई शिक्षा नीति को लागू किया गया था और संबंधित महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 से सभी प्रावधानों के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया गया है। विश्वविद्यालय में छात्रों की सुविधा के लिए डिजिटलाइजेशन विवि की पहली प्राथमिकता है। इस संबंध में आईयूएमएस प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से विश्वविद्यालय में लागू किया जा चुका है। आईयूएमएस पोर्टल द्वारा अब देश के किसी भी कोने में बैठे विद्यार्थी ऑनलाइन विश्वविद्यालय में दाखिला ले सकता है। विवि का उद्देश्य भी विद्यार्थियों को डिजिटल मोड में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देना है।


नए सत्र से पीजी प्रोग्राम में एनईपी की गई लागू : कुलपति
कुलपति प्रो. सोमनाथ का कहना है कि शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एनईपी 2020 में विद्यार्थियों के लिए इटर्नशिप, प्रशिक्षण कार्यक्रम व कौशल विकास पर जोर दिया गया है। इससे विद्यार्थियों का मानसिक, बौद्धिक, शारीरिक, शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास होगा। नए सत्र से विश्वविद्यालय के सभी पीजी प्रोग्राम में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया गया है। दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को कुवि में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें