फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांझी बनाकर विद्यार्थियों ने जीवंत की लोकपरंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित रत्नावली महोत्सव में सांझी माता प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने मिट्टी से आकर्षक आकृतियां बनाकर हरियाणा की पुरानी लोकपरंपरा को जीवंत किया। प्रतिभागियों ने खुद मिट्टी तैयार कर सांझी की आकृतियां बनाईं और उन्हें रंगों से सजाया। प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल और ज्ञान भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन, इंद्री सहित विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सांझी माता की परंपरा नवरात्रों में निभाई जाती है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने लोककला के प्रति अपना जुड़ाव दिखाते हुए इसे सहेजने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें