फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पीजी कोर्सों में विद्यार्थी नहीं दिखा रहे दिलचस्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिलेभर के महाविद्यालयों में पीजी की रिक्त सीट पर दाखिले के लिए फिर से पोर्टल खोला गया है। 12 सितंबर तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला पा सकते हैं। विभिन्न कोर्सेज में 40 से 50 प्रतिशत सीटें रिक्त रहने पर विभाग की ओर से फिर से पोर्टल खोला गया है। लेकिन विद्यार्थियों का रुझान पीजी कोर्सों में दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

अधिकतर विद्यार्थी स्नातक करने के पश्चात प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी या रोजगारपरक कोर्सों की ओर रुझान दिखा रहे हैं। वहीं कुछ विद्यार्थी बीएड को प्राथमिकता देते हैं। सीटें खाली रह जाने पर निदेशालय की ओर से पहले भी दाखिला आवेदन तिथि को बढ़ाया गया है लेकिन दाखिले का आंकड़ा जस का तस है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों के महाविद्यालयों की स्थिति यह है कि एक आध कोर्स को छोड़कर किसी भी कोर्स में 50 प्रतिशत से अधिक दाखिले नहीं हुए हैं।
एमएससी कंप्यूटर साइंस और एमएससी मैथेमेटिक्स में दाखिले ना के बराबर हुए हैं और पोर्टल खोलने के बाद भी इसमें अभी तक कोई विद्यार्थी आवेदन में रुझान नहीं दिखा रहा। ऐसे कई महाविद्यालयों में इन कोर्सों में एक भी दाखिला नहीं हुआ है। भगवान परशुराम कॉलेज के दाखिला समन्वयक डॉ. नीरज वशिष्ठ का कहना है कि स्नातक का परीक्षा परिणाम न आने पर विद्यार्थियों की दाखिला संख्या में कमी देखने को मिल रही है। विभाग की ओर से पोर्टल खोल दिया गया है, जिसमें विद्यार्थी 12 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आईटीआई में दाखिले के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन
कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में भी ऑन द स्पॉट दाखिला के लिए निदेशालय की ओर से फिर से पोर्टल खोल दिया गया है, जिसमें विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिलेभर की छह आईटीआई में विभिन्न कोर्सों की 1336 सीटों पर करीब 1200 दाखिले हुए हैं। आईटीआई महिला शाहाबाद और आईटीआई बहलोलपुर में करीब 26 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गई हैं। वहीं आईटीआई कुरुक्षेत्र की 616 सीटों पर 606 दाखिले और आईटीआई पिहोवा में 408 सीटों पर 399 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जबकि आईटीआई महिला कुरुक्षेत्र की 180 सीटों पर 164 तथा आईटीआई शाहाबाद में 100 प्रतिशत सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें