फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी करेंगी। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत का आयोजन आम जनता से जुड़े विवादों को कम समय में निपटाने के लिए किया जा रहा है, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो। इस लोक अदालत के दौरान पुराने ट्रैफिक चालान, चेक बाउंस होने से जुड़े विवाद, बैंक रिकवरी से जुड़े विवाद, पानी और बिजली बिल से जुड़े विवाद, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, मजदूरी, भत्ते और पेंशन भत्तों से जुड़े विवाद, भरण पोषण से संबंधित विवादों व अन्य विवादों को भी सुना जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को न्याय दिलाने में मदद करना है। इससे समय व पैसे दोनों की बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें