फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्रा सरगम ने बताया अक्षय तृतीया का महत्व

Sun, 19 Apr 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अक्षय तृतीया का महत्व बताती छात्रा सरगम। विज्ञप्ति 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अक्षय तृतीया पर कक्षा एकादश की छात्रा सरगम ने इसके महत्व के बारे में बताया। छात्रा ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का जन्म हुआ था। ऐसा भी कहा जाता है कि धरती पर गंगा का अवतरण भी इसी दिन हुआ था। महाभारत काल में भी अक्षय तृतीया का विशेष महत्व बताया गया है कि जब पांडवों को अक्षयपात्र प्राप्त हुआ जिससे उन्हें कभी भी भोजन की कमी नहीं हुई। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कलेर, उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार जी, प्रबंधक बलबीर प्रकाश जी, कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी, शिक्षाविद डॉ हरि प्रकाश शर्मा, समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें