फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र में दौरा पड़ने से छात्र की मौत

Mon, 01 Dec 2025 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में पढ़ रहे बीटेक द्वितीय सेमेस्टर के छात्र कुंदन की रविवार को मौत हो गई। इंदौर निवासी कुंदन खाना खा रहा था, तभी अचानक उसे दौरा पड़ा और उसकी हालत बिगड़ने लगी। तत्काल उसे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि उसे जिले के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एनआईटी के निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। देर रात कुंदन के परिजन भी इंदौर से पहुंच गए। बताया जा रहा है कि कुंदन को इससे पहले भी दौरे की समस्या रहती थी, लेकिन खाना खाते समय अचानक हालात ज्यादा बिगड़ गए। संस्थान में कुंदन की मौत से गहरा शोक है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। छात्र की अचानक मौत ने पूरे कैंपस को स्तब्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें