फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तेज हवा ने बढ़ाई किसानों की चिंता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव आमीन के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वीरवार को बदलाव देखने को मिला। दिनभर 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और साथ ही दिनभर धूप खिली रही। 27 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम में इस बदलाव से गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बनी हुई है। उनका कहना है कि फसल पर विपरीत असर पड़ सकता है।
किसान अजमेर सिंह, जयपाल व श्रीचंद ने कहा कि गेहूं की फसल बालियां ले चुकी हैं और अगले कुछ दिनों तक मौसम में कुछ ठंडक बनी रहेगी तो दाना मजबूत व बड़ा होगा। उत्पादन अधिक मिल पाएगा। अधिक गर्मी होने से दाना पूरी तरह से नहीं फूल व मजबूत हो पाएगा। यहां तक कि अधिक गर्मी में फसल जल्द पकेगी और उत्पादन कम रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ममता ने कहा कि फिलहाल कभी तेज धूप तो कभी तेज हवाएं चलते रहने की संभावना है। वहीं कृषि अधिकारी सुनील वत्स ने कहा कि फिलहाल गेहूं की फसल पर गर्मी का असर नहीं है। किसानों को चिंता नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें