फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तेज धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाईं लोगों की मुश्किलें

Sun, 09 Jun 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में शनिवार सुबह से ही तेज धूप खिल उठी। इसके बाद गर्म हवाएं चलने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। दोपहर को पारा 42 डिग्री तक पहुंचने पर लोगों को भीषण गर्मी का आभास भी बढ़ गया। तेज धूप और गर्म हवाओं से राहत पाने के लिए लोग पेड़ों की छाया लेने पहुंचे। हालांकि दोपहर को 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाओं के कारण सड़कों से गुजर रहे राहगीर मुंह को कपड़े में ढक कर राहत लेते दिखाई दिए। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई हैं। लोगोें के मुताबिक नौतपा खत्म होने के बाद भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि अगले सप्ताह फिर से पारा बढ़ने और तेज हवाओं के चलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई जा रही हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार बने हुए है, जिसके चलते भीषण गर्मी का असर भी बढ़ने की संभावना बनी हुई हैं। जबकि 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार भी बने हुए हैं।


मौसम विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि अगले सप्ताह फिर से तापमान बढ़ने की संभावना बनी हुई हैं, जबकि बीच-बीच में हल्के बादल छाने के आसार भी रहेंगे। पारा बढ़ने से भीषण गर्मी व लू का असर होने की संभावना बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें