फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर तनाव के बाद शहर में अलर्ट

Thu, 06 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
सरहद पर तनाव के बाद शहर में अलर्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
उड़ी में आतंकी हमले और फिर भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सरहद पर तनाव अभी भी बरकरार है। इसका असर कुरुक्षेत्र में भी नजर आने लगा है। सरहद पर तनाव के बाद कुछ संदिग्धों के देश में घुस आने की खबरों के चलते शहर में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। त्यौहारों के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस और ज्यादा मुस्तैद है। शहर के बाहर से लेकर शहर के अंदर तक थोड़े से भी संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ के अलावा बाहर से आने वाले वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है।

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच जिले में पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस के आला अधिकारियों ने हर स्तर पर चौकसी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके चलते कुरुक्षेत्र में पुलिस महकमा बारीकी से हर गतिविधियों पर नजर गढ़ाए हुए हैं।
विज्ञापन


खुफिया तंत्र भी अलर्ट
सूत्रों की माने तो पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र सहित मुखबिरों को भी पूरी तरह से अलर्ट किया हुआ है। बताया जाता है कि खुफिया तंत्र के लोग बाजारों और हर भीड़भाड़ वाले इलाके में सक्रिय हैं। किसी पर थोड़ा भी शक होने पर उससे पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस की अलग-अलग टीमों को चौकसी पर लगाया गया है। एक विशेष टीम भी बनाई गई है जो बाहर से आने वाले वाहनों पर नजर रखे हुए हैं। यह टीमें अपने अपने थाना क्षेत्रों में काम कर रही है। शहर के बाहर भी वाहनों की जांच की जा रही है। जबकि शहर के चौराहों पर भी प्रदेश के बाहर से आने वालों वाहनों पर नजर रखी जा रही है। बुधवार को भी पुलिस की एक टीम ने दूसरे प्रदेशों के वाहनों की जांच की। बताया जाता है कि खासकर पंजाब से आने वाले वाहनों को सख्ती से जांचा जा रहा है।
विज्ञापन


इनका कहना है
माहौल को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। जीटी रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस नजर रखे हुए हैं। वाहनों की जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। जिले भर में पुलिस की टीमें नजर रखे हुए हैं। त्यौहारों के चलते भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हैं।
- कृष्णकुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें