फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिपली-लाडवा रोड पर स्ट्रीट लाइटें बंद, विभागों के बीच उलझा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी के विधानसभा क्षेत्र पिपली-लाडवा रोड पर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। यह मामला कई विभागों जैसे नगर परिषद, बीडीपीओ और लोक निर्माण विभाग के बीच उलझ गया है। हजारों वाहन चालकों और सावन में हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों को अंधेरे में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क की लाइटें जगमगाने की जिम्मेदारी गंभीरता से नहीं ली जा रही है। पिपली से 14 किलोमीटर लाडवा तक सड़क का कुछ हिस्सा नगर परिषद के अंतर्गत आता है। अधिकांश स्ट्रीट लाइटें ग्राम पंचायतों से गुजरते रास्ते में लगी हैं। कई किलोमीटर तक लाइटें बंद होने से रात में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्र भी दिया, पर कोई समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों ने इस सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित होने की उम्मीद जताई थी।

ग्रामीण क्षेत्र में पंचायतों का नहीं मिल रहा सहयोग : कैलाश
मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने बताया कि नगर परिषद की हद में लाइटें जल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सरपंचों का दायरा शुरू हो जाता है, पर वे मीटर लगाकर बिजली सप्लाई देने को राजी नहीं हैं। सरकार ने गांवों को जारी होने वाला इलेक्ट्रिसिटी सेस बढ़ाने की छूट भी दी। इसके बावजूद ग्राम पंचायतें बिल अदायगी में सहयोग को तैयार नहीं हैं। कैलाश सैनी ने जल्द उपाय निकलने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें