फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेहड़ी वाले से मारपीट कर मोबाइल व नकदी छीनी

Tue, 25 Feb 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो युवकों ने फलों की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति से मारपीट कर मोबाइल व नकदी छीन ली और भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गांव हरेली नेकपुर कलां जिला शाहजाहपुर, उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार लक्ष्मण काॅलोनी मुलायम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फलों की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का गुजारा करता है। गत दिवस वह करीब ढाई बजे सब्जी मंडी से फल बेचकर अपने घर जा रहा था। गीता ज्ञान संस्थानम के समीप उसके पास अचानक दो युवक आए और मारपीट करने लगे। उन्होंने उसकी जेब से मोबाइल व 15 हजार की नकदी निकाल ली और धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें