फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लावारिस कुत्तों की होगी नसबंदी, टेंडर किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आवारा कुत्तों से बनी दहशत जल्द दूर होगी। इनकी नसबंदी एवं देखभाल का टेंडर नैन फाउंडेशन एनजीओ को दिया गया है और संस्था ने शहर में अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को विष्णु कॉलोनी से 15 कुत्तों को पकड़ा गया जबकि इससे पहले न्यू कॉलोनी से 10 कुत्तों को पकड़ा जा चुका है। फर्म को यह टेंडर एक साल के लिए दिया गया है। वहीं कुत्तों को पकड़ते समय कोई निर्दयता नहीं बरती जाएगी, सरकार और भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की ओर से जो पशुओं के बारे में नियम बनाए हैं, ठेकेदारों को उनका पालन करना होगा। संस्था ने अपना अस्थायी केंद्र बंद पड़े विश्वास पब्लिक स्कूल, ढांड रोड में बनाया है।
यहीं पर पकड़े गए कुत्तों की देखभाल की जा रही है, साथ ही उनकी नसबंदी एवं टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। संस्था के अनुसार, एक समय में केवल एक ही क्षेत्र से कुत्तों को पकड़ा जाएगा और सभी पकड़े गए कुत्तों को पशु जन्म नियंत्रण केंद्र पर पहुंचने के तुरंत बाद क्रम संख्या वाले कॉलर से पहचान दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें