फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेक्टर पांच में बेसहारा गोवंश ने कार को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर पांच में दोपहर के समय पेड़ के नीचे एकत्रित हुए बेसहारा पशु। स्वंय - फोटो : मल्हीपुर बैरियर चौराहे पर पुल के एप्रोच में बना गड्डा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रशासन के प्रयासों के बावजूद भी शहर की गलियों एवं सड़कों पर बेसहारा पशुओं के झुंड नहीं हट पा रहे हैं। ये न केवल हादसे का कारण बन रहे हैं बल्कि वाहनों व अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर पांच के निवासी वयोवृद्ध वरिष्ठ नागरिक श्रवण गुप्ता ने बताया कि उनकी कार को करीब डेढ़ महीने के अंतराल में दो बार बेसहारा गोवंश टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर चुके हैं। उन्होंने इस संबंध में बकायदा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुनील दत्त को शिकायत की और उन्होंने भी जिला नगर आयुक्त को इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने कार की मरम्मत पर 20 हजार रुपये खर्च करने पड़े। उन्होंने कहा कि हम वरिष्ठ नागरिक हैं। उन्होंने इन घटनाओं की फोटो एवं वीडियो भी प्रमाण के तौर पर दिए हैं।
श्रवण गुप्ता ने कहा कि जिले में पहले भी आवारा पशुओं के कारण बुजुर्गों, बच्चों एवं महिलाओं के घायल होने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में उन्हें अपने ही घर के बाहर खड़े होने से डर लगता है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुनील दत्त ने बताया कि इसकी जानकारी जिला नगर आयुक्त एवं ईओ नगर परिषद को भेजी है। जिला नगर आयुक्त ने भी मुलाकात के समय समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें