फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन संकल्प महारैली में हिस्सा लेने के लिए बनाई रणनीति : तरसेम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से 11 फरवरी को जींद में पेंशन संकल्प महारैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर हसला राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राजेश सैनी के सेक्टर चार स्थित निवास पर बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के प्राध्यापक तथा अध्यापक साथियों ने हिस्सा लिया तथा जींद संकल्प महारैली के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा की। डॉ. तरसेम कौशिक और राजेश सैनी ने सभी साथियों से आह्वान किया कि सभी साथी 11 फरवरी को होने वाली पेंशन संकल्प महा रैली में परिवार हिस्सा लें।
विज्ञापन

उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के महासचिव महेंद्र शर्मा को आश्वस्त किया कि सभी साथी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस मौके पर राजेश सैनी, बंसीलाल, अली शेर, टीका सिंह, पीबीबीएस के जिला संयोजक रविदत्त शर्मा, कृष्ण दत्त, राजेंद्र बठला, सुभाष चंद, अशोक कुमार, पवन कुमार, बलवान सिंह, राम मेहर, अमरजीत सिंह, विक्रम सिंह, रमन, सुरेश राणा, संजीव जिंदल, सुरेंद्र कुमार, डॉ. विश्व बंधु, जितेंद्र, भीम सिंह, सोहन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें