चोरों ने बराड़ा रोड स्थित एक खाद-बीज व दवाईयों के गोदाम का शटर तोड़ कर गोदाम में रखी कीट व खरपतवार नाशक दवाईयां चुरा ली। शिव शक्ति पेस्टीसाइड एंड सीड स्टोर के मालिक चरण सिंह ने बताया कि कल शाम को वह अपनी दुकान व गोदाम का ताला बंद करके अपने गांव गुढ़ी गया था। चरण सिंह ने बताया कि आज सुबह उसके पड़ोसी दुकानदार सुखदेव ने फोन करके उसे बताया कि रात को किसी ने उसकी दुकान का शटर तोड़ा है।
उसने बताया कि जब उसने दुकान पर आकर देखा तो उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ था और दुकान के अंदर रखी दवाईयों की पेटियां गायब थी। जब उसने दवाईयों की पेटियों को गिना तो देखा कि उसमें से गोदाम से 6 पेटी किट व खरपतवार नाशक दवाईयों के अलावा एक ड्रम खास दवाई, 4 बैग सल्फर दवाई व एक पेटी विवाहों की विडियो कैसेटों के अलावा कुछ अन्य सामान गायब मिला। उसने बताया कि चोर उसके गोदाम से लगभग 50 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए है। पूरे मामले से पुलिस को भी अवगत करा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।