फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीए ऑनर्स और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कड़ी स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में दाखिले के लिए इस बार जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। पहली फिजिकल काउंसिलिंग के बाद जारी मेरिट सूची में कई पाठ्यक्रमों की कटऑफ 100 फीसदी के पार पहुंच गई।
विज्ञापन

सबसे अधिक कटऑफ बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स में 102.6 फीसदी रही। पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमएससी इकनॉमिक्स में 100.8 फीसदी अंकों पर प्रवेश बंद हुआ। लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में सीटें सीमित होने और बड़ी संख्या में आवेदन आने से मेरिट पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रही। बीए अंग्रेजी ऑनर्स में 99.6 फीसदी अंक तक प्रवेश मिला। इतिहास ऑनर्स में 98.6 फीसदी और हिंदी ऑनर्स में 97.2 फीसदी कटऑफ रही। मनोविज्ञान ऑनर्स में 96.8 फीसदी तथा गणित ऑनर्स में 93.6 फीसदी अंक तक अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला।

विज्ञान और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश
विज्ञान वर्ग के पाठ्यक्रमों में भी प्रतिस्पर्धा अधिक रही। पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में ऑल इंडिया जनरल श्रेणी की कटऑफ 97.4 फीसदी रही। बीएससी होम साइंस में 90.4 फीसदी कटऑफ दर्ज की गई। बैचलर ऑफ ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (बीटीटीएम) में सामान्य वर्ग की कटऑफ 83.8 फीसदी रही। खाली सीटों को दूसरी काउंसिलिंग में भरा जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में फीस जमा करनी होगी, अन्यथा उनकी सीट अगली मेरिट सूची के अभ्यर्थियों को आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन




इन पाठ्यक्रमों में रही सबसे अधिक कटऑफ

- बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स – 102.6%
- एमएससी इकोनॉमिक्स (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड) – 100.8%
- बीए अंग्रेजी ऑनर्स – 99.6%
- बीए इतिहास ऑनर्स – 98.6%
- एमएससी बायोटेक्नोलॉजी (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड) – 97.4%
- बीए हिंदी ऑनर्स – 97.2%
- बीए मनोविज्ञान ऑनर्स – 96.8%
- बीए गणित ऑनर्स – 93.6%
- बीएससी होम साइंस – 90.4%
- बीटीटीएम – 83.8%




14 को होगी दूसरी काउंसलिंग

पहली काउंसलिंग के बाद यदि किसी पाठ्यक्रम में सीटें रिक्त रहती हैं तो 14 जुलाई को दूसरी फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। दूसरी मेरिट सूची केवल रिक्त सीटों के आधार पर जारी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें