फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरस्वती के इतिहास को दर्शाती मूर्तियां होंगी स्थापित

विज्ञापन
पिहोवा। मूर्ति तैयार करता मूर्तिकार। स्वयं
विज्ञापन
पिहोवा। पवित्र सरस्वती नदी के लुप्त होने से पहले की समकालीन परिस्थितियों को दर्शाती हुई बेहद खास मूर्तियां नदी के उद्गम स्थल आदिबद्री से लेकर पिपली रिवर फ्रंट व पिहोवा के तीर्थ पर भी स्थापित की जाएंगी। फिलहाल 16 मूर्तियां तैयार की जा रही हैं जबकि इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इन समकालीन मूर्तिशिल्पों का निर्माण राजस्थान के ब्लैक भैंसलाना मार्बल की विशाल चट्टानों को तोड़कर किया जा रहा है।
विज्ञापन

दिन-रात की कड़ी मेहनत से देश के प्रख्यात, परिश्रमी व निपुण मूर्तिशिल्प कलाकार इन विशाल पत्थर चट्टानों में अपनी सृजनात्मक ऊर्जा के माध्यम से प्राण फूंक रहे हैं। सोमवार को इन मूर्तिकारों को सम्मानित किया जाएगा जिसके लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच मुख्यातिथि रहेंगे।
धुमन सिंह ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन, सौंदर्यीकरण, पब्लिक आर्ट, स्वच्छता के साथ-साथ राज्य में लुप्त होती आधुनिक समकालीन अमूर्त मूर्तिशिल्प कला को पुनर्जीवित और विकसित करना है। इस आयोजन से राज्य के युवा और होनहार मूर्तिशिल्प कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला प्रस्तुत करने का सशक्त मंच मिलेगा।

पिहोवा। मूर्ति तैयार करता मूर्तिकार। स्वयं

पिहोवा। मूर्ति तैयार करता मूर्तिकार। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें