फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में प्रदेश की रहेंगी अहम भूमिका : नायब सैनी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।लोकसभा कार्यालय के शुभारंभ पर मौजूद प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी वअन्य।विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। प्रदेश की जनता मोदी को फिर से प्रधानमंत्री की शपथ लेते देखने के लिए उत्साहित है। उक्त विचार लोकसभा कार्यालय का शुभारंभ करते हुए प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों से जनता उत्साहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग इन 10 सालों में जो भी योजनाएं चलाई उनका आमजन को फायदा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है। मोदी सरकार की योजनाओं का परिणाम है कि आज महिलाओं को दूर-दूर से सिर पर मटका रखकर पानी नहीं लाना पड़ रहा, बल्कि हर घर में नल से स्वच्छ जल आ रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोगों ने बड़ी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब के संबोधन को भी सुना। मुख्यमंत्री अंबाला से और प्रदेश प्रभारी फरीदाबाद से संबोधित कर रहे थे, जिन्हें धर्मनगरी में भी सुना गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव राहुल राणा, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रवि बतान, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन कैलाश भगत, वाइस-चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच, पूर्व मंत्री देवेन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार भारतभूषण भारती, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल सुधा, जिला परिषद अध्यक्ष कंवलजीत कौर, जिला महामंत्री जसविंद्र सैनी, सर्बजीत विर्क, प्रदेश सचिव अनुसूचित मोर्चा रामपाल पाली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें