फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राज्यस्तरीय दंगल प्रतियोगिता का आगाज, CM करेंगे खिलाड़ियों को सम्मानित

Thu, 12 Dec 2024 01:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दंगल में पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को दो लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को एक लाख तथा तीसरा स्थान हासिल करने वालों को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल मैदान में गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ वीरवार सुबह 11 बजे हुआ। एक दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के महिला और पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देर शाम बतौर मुख्यातिथि सम्मानित करेंगे। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


दंगल में पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को दो लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को एक लाख तथा तीसरा स्थान हासिल करने वालों को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। महिला वर्ग के हो रहे मुकाबलों में हिसार की सिमरन विजेता रही तथा रोहतक की अंजली ने गुरुग्राम की मानसी को हराया। जबकि रोहतक की किरण हुड्डा ने गुरुग्राम की मीनाक्षी को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें