शाहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जयंती पर आयोजित किया जा रहा राज्य स्तरीय कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायी और ऐतिहासिक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता और समानता के संदेश को मजबूत करेगा।
गांव तिगरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सुभाष कलसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने श्री गुरु रविदास जी के स्मारक स्थल के निर्माण के लिए 5.30 एकड़ भूमि उपलब्ध कराकर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। यह निर्णय केवल एक निर्माण कार्य नहीं बल्कि सामाजिक सम्मान और आस्था का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह स्मारक स्थल भविष्य में सामाजिक जागरूकता का केंद्र बनेगा, जहां से समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश प्रसारित होगा। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को उमरी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे।