फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छठ पर्व का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर छठ पर्व आज श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि होंगे और कार्यक्रम को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से दूसरे प्रदेशों में भी दिखाया जाएगा। कार्यक्रम के लिए रविवार को पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी के ब्रह्मसरोवर पर पवित्र त्योहार छठ पूजा का कार्यक्रम भव्य होने के साथ-साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
विज्ञापन

छठ पूजा का पर्व सूर्य देव और प्रकृति की पूजा के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व में बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के हजारों श्रद्धालु श्रद्धा भाव के साथ ब्रह्मसरोवर पर पहुंचेंगे। छठ पूजा एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें