कुरुक्षेत्र। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी जी राम जी का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दो जुलाई को श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में सुबह 10 बजे होगा। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ऑनलाइन माध्यम से अपना संबोधन देंगे। जिला परिषद के सीईओ वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की सभी तैयारी को पूरा कर लिया गया है। इस कार्यक्रम में श्रमिकों, स्वयं सहायता समूहों, एसएचजी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल लाभार्थी व श्रमिकों के साथ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री संवाद भी करेंगे। उन्होंने कहा कि रोडवेज विभाग कार्यक्रम के लिए उचित यातायात की व्यवस्था की जाएगा।