फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रदर्शनी मैच में स्टेट इलेवन ने जीती हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस प्रशासन के सहयोग से हॉकी का प्रदर्शनी मैच खेला गया, जिसमें स्टेट इलेवन की टीम विजेता रही। शहर थाना अध्यक्ष नरेश कुमार ने नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत खेल विभाग, साई व पुलिस विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस मैच का उद्घाटन किया। इससे पहले एसएचओ सिटी नरेश कुमार, साई के सेवानिवृत चीफ कोच गुरविंद्र सिंह, हॉकी कोच सोहन लाल, साई के हॉकी कोच साहिल, सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने साई इलेवन और स्टेट इलेवन के प्रदर्शनी मैच का विधिवत रूप से शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय करवाया।
विज्ञापन

एसएचओ ने कहा कि युवाओं को नशे जैसे कुरीतियों से बचने के लिए खेलों पर विशेष फोकस रखना चाहिए। इस जिले में जब प्रत्येक युवा खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ जुड़ेगा तो निश्चित ही समाज का एक आदर्श नागरिक बनेगा। जब युवा अच्छा नागरिक बनेगा तो निश्चित ही देश व प्रदेश तरक्की की राह पर आगे बढ़ेेगा। हॉकी के चीफ कोच गुरविंद्र सिंह ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की पहल से कुरुक्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जो प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया है वह एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें